राजनीति

गाजीपुर:यह सरकार लोकतंत्र और संविधान की उड़ा रही है धज्जियां:श्याम लाल पाल

बाबा साहब का संविधान खतरे में, पीडीए चर्चा में श्यामलाल पाल का भाजपा सरकार पर बड़ा हमला।

गाजीपुर। गाजीपुर में आज सपा के नए प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल पीडीए चर्चा कार्यक्रम को संबोधित करने के साथ एक निजी कार्यक्रम में आए थे, इस दौरान उन्हेंने कहा कि आज देश संकट के दौर से गुजर रहा है, लोकतंत्र और संविधान के मर्यादा की धज्जियां उड़ायी जा रही है, गरीबों पिछड़ो का कोई हाल चाल पूछने वाला नही है, न कोई कानून व्यवस्था है न पुलिस का खौफ, सत्ता संरक्षित अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं,बेरोजगार नौजवान आत्महत्या कर रहे है,कमर तोड़ मंहगाई से जनता खुन के आंसू रो रही है।इसके उलट भाजपा सरकार अपनी झूठी प्रशंसा करने मे व्यस्त है । उन्होंने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि अम्बेडकर साहब के संविधान के बदले वह देश पर अपने मन-विधान और नागपुर का संविधान थोपना चाहती है। जिसे समाजवादी पार्टी कत्तई बर्दाश्त नही करेगी। उन्होंने अमित शाह द्वारा अम्बेडकर साहब पर किये गये अभद्र टिप्पणी का जिक्र करते हुए कहा कि बाबा साहेब पर की गयी इस टिप्पणी से पूरे पीडीए समाज को गहरा आघात पहुंचा है। उन्होंनेे कहा कि भाजपा के मन मे जन्म काल से ही पिछड़ो दलितों के प्रति नफरत और विद्वेष भरा पड़ा है। उन्होंने भाजपा को प्रभुत्ववादी ताकतों की जमात बताते हुए कहा कि प्रभुत्ववादी हमेशा बाबा साहेब के खिलाफ रहे हैं और समय समय पर उनके खिलाफ तिरस्कारपूर्ण बयान देते रहे हैं क्यूकि बाबा साहेब के सबके बराबरी का सिद्धांत उन्हें पसन्द नही है। बाबा साहेब चाहते थे कि समाज के सभी लोग बराबरी से एक पांत में बैठे। बाबा साहेब के खिलाफ उनके इस तिरस्कार पूर्ण बयान से उनके इस मानसिकता का भी पता चलता है कि संविधान और लोकतंत्र मे वह विश्वास नही रखते है। वह अपनी तानाशाही और पूंजीपरस्त नीतियों से इस देश को चलाना चाहते है। उन्होंने गांधी,लोकनायक जयप्रकाश और अम्बेडकर जी का नाम लेते हुए कहा कि भाजपा के मन मे देश के महापुरूषों के लिए कोई सम्मान नही है। महापुरूषों का अपमान करना उनकी फुतरत रही है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब को गरीबों,पिछड़ो, दलितों का मसीहा बताते हुए कहा यह सरकार सत्ता के जोर पर अभिव्यक्ति की आजादी को छीनना चाहती है। इस सरकार का जनता के बुनियादी सवालों से कुछ भी लेना देना नही है। मंहगाई, बेरोजगारी,भ्रष्टाचार जैसी तमाम बुनियादी सवालों से जनता का ध्यान हटाने के लिए भाजपा नेता अनाप शनाप बयानबाजी करते रहते है। उन्होंने कहा मस्जिदों मे मंदिर खोजना,जातीय एवं मजहबी फितरत फैलाना इनका मूल मकसद रह गया है। मुल्क के अमन चैन के लिए मोदी-योगी सरकार खतरा बन गयी है। देशहित में जल्द से जल्द सत्ता से इन्हें बेदखल करना आवश्यक है। उन्होंने अमित शाह की टिप्पणी को बाबा साहब का ही नही बल्कि देश के संविधान का अपमान बताया। उन्होंने कहा कि देश की एकता,अखंडता, भाईचारे, सामाजिक न्याय, धर्मनिरपेक्षता, समाजवाद तथा गरीबों की खुशहाली के लिए बाबा साहेब के संविधान को बचाना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button